Budaun News: कछला घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
बदायूं में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर मौजूद पुलिस बल, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न होने पाए तथा घाट पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और वाहनों की सुचारु पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
#CityStates #Budaun #GangaSnan #JyeshthaPurnima2026 #Ganga #Devotees #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:48 IST
Budaun News: कछला घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी #CityStates #Budaun #GangaSnan #JyeshthaPurnima2026 #Ganga #Devotees #VaranasiLiveNews
