Meerut News: खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
- योगिनी एकादशी पर दाल मंडी मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजनमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। सिद्धपीठ श्री खाटू श्याम मंदिर दाल मंडी में शुक्रवार को योगिनी एकादशी पर कार्यक्रम हुआ। सुबह बाबा श्याम का कोलकाता से मंगाए गए सुगंधित फूलों से भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालु सीमा ने बाबा को वस्त्र अर्पित किए। शृंगार के बाद मुख्य पुजारी हरीश रतूड़ी ने विधिविधान से आरती कराई। इस दौरान खाटू श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।दिल्ली से आए भजन गायक पवन नागर ने अपनी प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने सुना है तेरी अदालत मेरी अर्जी पर, सांवरे आज तू ध्यान दे और कोई पागल धन और दौलत का, कोई पागल बेटा नारी का, सच्चा पागल तो वही है जो पागल बांके बिहारी काजैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल नयन बिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संदीप मित्तल, अशोक गुप्ता, राजीव मित्तल, टोनी, अजय मित्तल, सौरभ आदि रहे।
#DevoteesDancedToTheBhajansOfKhatuShyamBaba. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 13:31 IST
Meerut News: खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु #DevoteesDancedToTheBhajansOfKhatuShyamBaba. #VaranasiLiveNews
