Jammu News: जेडीए ने खोले प्राइम कमर्शियल निवेश के द्वार

- 52.40 करोड़ रुपये की सात व्यावसायिक साइटों की ई-नीलामी शुरू- नरवाल, रख बाहु व छन्नी रामा में 40 वर्ष तक लीज पर मिलेंगी साइट- आवंटन के लिए ऑनलाइन बोली 27 तकसंवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। जम्मू में व्यावसायिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने कुल 52.40 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाली सात कमर्शियल साइटों की ई-नीलामी शुरू कर दी है। ऑनलाइन बोली 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 27 जुलाई तक चलेगी। जेडीए के अनुसार सभी भूखंड 40 वर्ष की लीज पर आवंटित किए जाएंगे।नरवाल, रख बाहु और छन्नी रामा में सात साइट विकसित की जा रहीं हैं। सबसे बड़ी सात कनाल की साइट रख बाहु में है। इसका आरक्षित मूल्य 25.51 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। दो कनाल 10 मरला की साइट का आरक्षित मूल्य 9.11 करोड़ रुपये, दो कनाल का 7.29 करोड़ रुपये जबकि अन्य चार साइटों का आरक्षित मूल्य 2.16 करोड़ से 3.02 करोड़ रुपये के बीच रखा गया है। जेडीए अधिकारियों ने बताया कि नीलामी में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के साथ-साथ पंजीकृत कंपनियां, फर्म, एलएलपी, सोसायटी और ट्रस्ट भी भाग ले सकते हैं। आवेदन शुल्क 10 हजार रुपये रखा गया है। सफल बोलीदाता को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी होने के 30 दिन के भीतर कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा। शेष राशि अगले 10 महीनों में पांच समान किस्तों में चुकानी होगी। ------भूखंडों पर स्वामित्व नहीं, केवल लीज अधिकार मिलेंगेजेडीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि भूखंडों पर स्वामित्व अधिकार नहीं दिए जाएंगे बल्कि केवल लीज अधिकार मिलेंगे। लीजधारक को दो वर्ष के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना और पांच वर्ष के भीतर पूरा करना होगा। समय पर भुगतान नहीं करने पर 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और लगातार छह माह तक किस्त न चुकाने पर आवंटन रद्द करने का प्रावधान रखा गया है। जेडीए को उम्मीद है कि यह ई-नीलामी शहर में नए निवेश को आकर्षित करने के साथ व्यावसायिक गतिविधियों और नियोजित शहरी विकास को भी नई गति देगी।

#DevelopmentNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Development news



Jammu News: जेडीए ने खोले प्राइम कमर्शियल निवेश के द्वार #DevelopmentNews #VaranasiLiveNews