Jammu News: 248वें से 42वें पायदान तक... अब टॉप-10 की तैयारी में जुटा निगम
- स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में 42वीं रैंक हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड- 2023 के मुकाबले 206 स्थान की ऐतिहासिक छलांग- अगले सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने तैयार किया नया रोडमैपजम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण में वर्षों तक पिछड़ा रहा जम्मू अब देश के स्वच्छ शहरों की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025 के स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर ने 42वीं रैंक हासिल कर नया इतिहास रच दिया। खास बात रही कि वर्ष 2023 में 248वें स्थान पर रहने वाला मंदिरों का शहर महज दो वर्षों में 206 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर शीर्ष 50 शहरों में शामिल हो गया। अब नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में जम्मू को देश के टॉप-10 शहरों में पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के अनुसार इस उपलब्धि के पीछे पूरे वर्ष चलाए गए सफाई अभियान, घर-घर कचरा संग्रहण, बाजारों और रिहायशी इलाकों की नियमित सफाई, नालों-नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर देखरेख और लोगों की बढ़ती भागीदारी सबसे बड़े कारण रहे। इससे पहली बार जम्मू को थ्री स्टार गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा भी मिला जबकि ओडीएफ प्लस श्रेणी में भी शहर को एक स्टार रेटिंग मिली है। (संवाद)---स्वच्छता में जम्मू का सफरवर्ष रैंक2017 2512018 2122019 3292020 2242021 1692022 1992023 2482025 42---अगले सर्वेक्षण के लिए निगम का फोकस- घर-घर 100 फीसदी कचरा उठाना- गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करना- सड़कों और बाजारों की नियमित सफाई- रिहायशी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान- नालों और नालियों की समयबद्ध सफाई- सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर रखरखाव- जलस्रोतों की स्वच्छता पर ध्यान- खुले कूड़ा स्थलों का उन्मूलन- जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण- नागरिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर---इन मानकों पर मिली 42वीं रैंक- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण – 92%- कचरा पृथक्करण – 26 अंक- कचरा निस्तारण – 17 अंक- बाजारों की स्वच्छता – 100 अंक- जलस्रोतों की स्वच्छता – 100 अंक- समग्र स्वच्छता – 71 अंक- सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता – 80 अंक
#DevelopmentNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 02:58 IST
Jammu News: 248वें से 42वें पायदान तक... अब टॉप-10 की तैयारी में जुटा निगम #DevelopmentNews #VaranasiLiveNews
