दीपों की रोशनी से नहाई काशी: 21 लाख दीये जले, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी देव दीपावली; घाटों पर उमड़ा सैलाब

देव दीपावली पर मंगलवार को काशी के घाटों पर आस्था का महासागर उमड़ा। गंगा के दोनों किनारों पर सजे दीपों की कतारों और पानी में झिलमिलाती उनकी परछाइयों ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। घाटों, सामने की रेती, कुंडों और अन्य आयोजन स्थलों पर कुल 21 लाख दीये जलाए गए। पुलिस, प्रशासन के मुताबिक, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देव दीपावली देखी है। गंगा के सामने चेत सिंह घाट की रेती पर पहली बार 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की आकृतियां आसमान में उकेरी गईं। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के साथ कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 84 घाटों के जीपीएस आधारित ऑडियो टूर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब पर्यटक 15 भाषाओं में काशी की विरासत और घाटों की कहानियां सुन सकेंगे। यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध इस सुविधा के माध्यम से पर्यटक बिना गाइड के काशी के घाटों का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और उनसे जुड़ी स्थानीय मान्यताएं जान सकेंगे।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #DevDeepawali2026 #DevDeepawaliBanaras #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2026, 23:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दीपों की रोशनी से नहाई काशी: 21 लाख दीये जले, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी देव दीपावली; घाटों पर उमड़ा सैलाब #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #DevDeepawali2026 #DevDeepawaliBanaras #VaranasiLiveNews