देव दीपावली 2026: काशी की रोशनी के बीच बनाएं बजट ट्रिप का प्लान, कम खर्च में देखें लाखों दीपों का अद्भुत नजारा
Varanasi Dev Deepawali 2026: अगर आप भी इस साल देव दीपावली के मौके पर काशी की खूबसूरती को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो अभी से अपनी ट्रिप की प्लानिंग शुरू कर दीजिए। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाई जाने वाली देव दीपावली देश के सबसे खूबसूरत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। इस खास मौके पर गंगा के घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठते हैं। गंगा आरती, दीपदान और रोशनी से सजी काशी का नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। साल 2026 में देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस उत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। हालांकि, त्योहार के दौरान होटल, टैक्सी और नाव की कीमतें सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ सकती हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में काशी घूमना चाहते हैं, तो थोड़ी समझदारी से बनाई गई योजना आपका काफी पैसा बचा सकती है। कब है देव दीपावली 2026 इस साल देव दीपावली 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन वाराणसी के गंगा घाटों पर दीपदान और विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। दशाश्वमेध घाट की भव्य गंगा आरती और रोशनी से सजे घाट इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होते हैं।
#Travel #National #DevDeepawali2026 #BudgetTrip #Varanasi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 12:36 IST
देव दीपावली 2026: काशी की रोशनी के बीच बनाएं बजट ट्रिप का प्लान, कम खर्च में देखें लाखों दीपों का अद्भुत नजारा #Travel #National #DevDeepawali2026 #BudgetTrip #Varanasi #VaranasiLiveNews
