Una News: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने किया पुस्तक विक्रेता की दुकानों का औचक निरीक्षण

विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंपविद्यालय का लोगो लगाकर काॅपियां, बैग बेचने पर जताई नाराजगीसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) ऊना अनिल कुमार तक्खी ने शुक्रवार को एक निजी विद्यालय के बाहर स्थित पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक के औचक निरीक्षण से पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभाग को मिली शिकायतों एवं प्रामाणिक जानकारी के आधार पर यह संज्ञान में आया कि कुछ पुस्तक विक्रेता विद्यालय का लोगो लगाकर और अभिभावकों को यह दर्शाकर पुस्तकें बेच रहे हैं कि संबंधित विद्यालय की किताबें एवं कॉपियां केवल उन्हीं दुकानों पर उपलब्ध हैं। कुछ दुकानों को विद्यालय के नाम से चिह्नित भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ऐसी कोई पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, जिस पर विद्यालय का लोगो अंकित हो। कुछ कॉपियां एवं विद्यार्थियों के बैग निजी विद्यालय के लोगो के साथ पाए गए। इस संबंध में पुस्तक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए गए कि इस प्रकार के लोगो युक्त कॉपियों एवं बैगों का समस्त स्टॉक तत्काल प्रभाव से हटाया जाए । भविष्य में इस प्रकार की सामग्री की बिक्री न की जाए। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि विभागीय टीम दोबारा निरीक्षण करेगी और यदि दोबारा लोगो युक्त कॉपियां या बैग पाए गए तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा उक्त स्टॉक को विभाग जब्त कर लेगा। उपनिदेशक ने यह भी अवगत कराया कि निदेशालय शिमला से प्राप्त आदेशों के अनुसार किसी भी विद्यालय द्वारा विशेष दुकानों को अपनी पुस्तकें, कॉपियां अथवा अन्य शैक्षणिक सामग्री बेचने के लिए चिह्नित नहीं किया जा सकता। इस संबंध में पूर्व में भी दिशा-निर्देश प्रकाशित किए जा चुके हैं।उन्होंने सभी पुस्तक विक्रेताओं एवं विद्यालय प्रबंधन से इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा या आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े।

#DeputyDirectorOfEducationDepartmentConductedSurpriseInspectionOfBooksellerShops #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने किया पुस्तक विक्रेता की दुकानों का औचक निरीक्षण #DeputyDirectorOfEducationDepartmentConductedSurpriseInspectionOfBooksellerShops #VaranasiLiveNews