Mandi News: उपायुक्त ने सीमा और परिवार सदस्यों को किया सम्मानित
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने एशियाई खेलों की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश एवं जिला चंबा का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी सीमा और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। उपायुक्त ने सीमा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमा की उपलब्धि जिले के युवाओं, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान उपायुक्त ने सीमा से उनकी खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण, अभ्यास एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सीमा की सफलता ने पूरे जिला चंबा को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंजू कुमारी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी (ना) चिराग शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रम जीत सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन मौजूद रहे।
#DeputyCommissionerFelicitatedSeemaAndHerFamilyMembers. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 22:18 IST
Mandi News: उपायुक्त ने सीमा और परिवार सदस्यों को किया सम्मानित #DeputyCommissionerFelicitatedSeemaAndHerFamilyMembers. #VaranasiLiveNews
