Prayagraj News: घने कोहरे से थमी रफ्तार, सड़क पर रेंगा यातायात

सर्दी के साथ छाए घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह सड़कों पर कोहरा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़क और ग्रामीण मार्गों पर वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं, जिससे जगह-जगह जोखिम भरे हालात बन रहे हैं। रविवार को सुबह कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और बाजार पहुंचने वाले लोग देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जबकि भारी वाहनों के चालकों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। सर्दी और कोहरे के असर से सुबह के समय बाजारों में रौनक देर से दिखाई दी। ग्रामीण इलाकों से मुख्यालय आने वाले लोगों को भी समय से पहुंचने में परेशानी हुई। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंझनपुर, करारी, सरायअकिल सहित अन्य स्थानों पर बसें और अन्य सवारी वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह कोहरे का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप और छांव की स्थिति रहेगी। रविवारकीसुबहछायाकोहरा।संवाद

#DenseFogSlowsDownTraffic #HaltsRoadTraffic #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 15, 2025, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News: घने कोहरे से थमी रफ्तार, सड़क पर रेंगा यातायात #DenseFogSlowsDownTraffic #HaltsRoadTraffic #VaranasiLiveNews