कोहरे का कहर जारी: राजधानी-गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार थमी, ये 15 गाड़ियां भी चल रहीं लेट

घने कोहरे के चलते आगरा मंडल से गुजरने वाली 15 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देरी से चलने वाली ट्रेनों में गतिमान एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस लगभग दो घंटे तथा हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 43 मिनट देरी से आगरा पहुंची। वहीं दक्षिण एक्सप्रेस सवा दो घंटे, राजधानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पाैने चार घंटे और गोंडवाना एक्सप्रेस सबसे अधिक सवा पांच घंटे लेट रही। इसके अलावा पटना–कोटा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पंजाब मेल पाैने चार घंटे, समता एक्सप्रेस सवा दो घंटे, ताज एक्सप्रेस सवा दो घंटे और अवध एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट रही। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के बताया कि सुबह और रात के समय कोहरा अधिक होने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेनें कोहरे के कारण आंशिक रूप से लेट रही हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन आने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी कर लें।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #DenseFog #AgraDivision #TrainDelay #RajdhaniExpress #GatimaanExpress #ShatabdiExpress #IndianRailways #PassengerTrouble #घनाकोहरा #आगरामंडल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 07:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोहरे का कहर जारी: राजधानी-गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार थमी, ये 15 गाड़ियां भी चल रहीं लेट #CityStates #Agra #UttarPradesh #DenseFog #AgraDivision #TrainDelay #RajdhaniExpress #GatimaanExpress #ShatabdiExpress #IndianRailways #PassengerTrouble #घनाकोहरा #आगरामंडल #VaranasiLiveNews