अलर्ट: सितंबर में डेंगू-मलेरिया ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक प्रकोप; कब मिलेगी वैक्सीन?
अगस्त से अक्तूबर का महीना देश के अधिकतर राज्यों में मच्छरजनित बीमारियों के सबसे ज्यादा खतरे वाला माना जाता रहा है। हर साल इन महीनों के बीच अस्पतालों में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। जून-अगस्त के बीच हुई भारी बारिश के बाद अमूमन जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जो मच्छरों के प्रजनन को बढ़ादेती है, यही कारण है कि इन दिनों में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का बोझ काफी ज्यादा देखा जाताहै। देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही खबरें एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगी हैं। राजधानी दिल्ली में सितंबर के महीने में ही डेंगू के 121 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। दिल्ली के साथ तमिलनाडु भी डेंगू के गंभीर प्रकोप का सामना कर रहा है। यहां इस साल अब तक करीब 16 हजार लोगों में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं और करीब नौ लोगों की इससे मौत हुई है। गौरतलब है कि डेंगू के लिए अब तक कोई खास इलाज उपलब्ध नहीं है और न ही बचाव के लिए कोई वैक्सीन है। रोगियों के लक्षणों को ठीक करने के लिए सहायक उपचार दिए जाते हैं। हालांकि अब इसको लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
#HealthFitness #National #DengueInTamilNadu #DengueVaccineQdenga #DengueMalariaInDelhiNcr #DengueWarningSigns #तमिलनाडुमेंडेंगूकेमामले #डेंगूकीवैक्सीनक्यूडेंगा #क्यूडेंगावैक्सीन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 13:00 IST
अलर्ट: सितंबर में डेंगू-मलेरिया ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक प्रकोप; कब मिलेगी वैक्सीन? #HealthFitness #National #DengueInTamilNadu #DengueVaccineQdenga #DengueMalariaInDelhiNcr #DengueWarningSigns #तमिलनाडुमेंडेंगूकेमामले #डेंगूकीवैक्सीनक्यूडेंगा #क्यूडेंगावैक्सीन #VaranasiLiveNews
