बरतें सावधानी: डेंगू हो जाए तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकता है ब्लीडिंग का खतरा

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों मौसम काफी खुशगवार रहा। भीषण गर्मी और उमस के बाद बारिश ने लोगों को खूब राहत दी। हालांकि बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की दिक्कत बढ़ गई। ये जमा हुआ पानी डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छरों का स्थान हो सकता है। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ने के साथ डेंगू का खतरा भी चिंता बढ़ाने लगता है। अगस्त के अंत तक की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में डेंगू के 311 से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए। इसके अलावा अस्पतालों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक आईसीयू में भी लोग तेज बुखार और कमजोरी-दर्द के साथ आ रहे हैं, हालांकि ज्यादातर लोगों की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट किया है कि अगस्त-अक्तूबर का महीना डेंगू के लिहाज से मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है, इसलिए सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।

#HealthFitness #National #DengueLatestNews #DengueInDelhiNcr #डेंगूकेलक्षण #डेंगूमेंक्याकरें #डेंगूमेंक्यानहींकरें #डेंगूकेगंभीरलक्षण #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 08, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरतें सावधानी: डेंगू हो जाए तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकता है ब्लीडिंग का खतरा #HealthFitness #National #DengueLatestNews #DengueInDelhiNcr #डेंगूकेलक्षण #डेंगूमेंक्याकरें #डेंगूमेंक्यानहींकरें #डेंगूकेगंभीरलक्षण #VaranasiLiveNews