Meerut News: नगर निगम दफ्तर पर प्रदर्शन, नारेबाजी

पाइप लाइन फटने से ब्रह्मपुरी और बागपत रोड की पाइपलाइन फटी, पेयजल संकट गहराया- प्रदर्शन पर नगर निगम से जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची माई सिटी रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी और बागपत रोड पर पेयजल पाइपलाइन फटने से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। नाराज लोगों ने नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।लोगों का आरोप है कि कई दिनों से करने शिकायत के बावजूद पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई। वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं कराई गई। पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। महिलाओं और बच्चों को दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने जलकल विभाग और नगर निगम अधिकारियों को बताया कि यह समस्या तीन दिन से है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पाइपलाइन ठीक नहीं हुई तो आंदोलन होगा। लोगों ने आरोप लगाया कि पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत या बदलाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। महाप्रबंधक जल एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि जलकल विभाग को मरम्मत के निर्देश दे दिए। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सामान्य करने की बात कही। जिन क्षेत्रों में पानी बाधित है, वहां टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हंगामा होने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और शुक्रवार तक समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

#DemonstrationAndSloganeeringAtTheMunicipalCorporationOffice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: नगर निगम दफ्तर पर प्रदर्शन, नारेबाजी #DemonstrationAndSloganeeringAtTheMunicipalCorporationOffice #VaranasiLiveNews