Mandi News: स्कूल को बहाल करने की मांग, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत ऐहजू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोहली को बंद कर ऐहजू स्कूल में विलय किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल बहाल करने की मांग करते हुए सरकार को 10 दिन का समय दिया।कुशाल भारद्वाज ने कहा कि स्कूल में छह प्राथमिक और छह प्री-प्राइमरी सहित कुल 12 विद्यार्थी हैं, जबकि सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद करने का मानदंड तय किया है। उन्होंने बताया कि 1978 में स्थापित इस स्कूल के लिए ग्रामीणों ने भूमि दान की थी। स्कूल बंद होने पर बच्चों को दो से चार किलोमीटर दूर ऐहजू जाना पड़ेगा, जहां रास्ते में नाला, व्यस्त सड़क और जंगली जानवरों का खतरा है। उपनिदेशक डॉ. सुनील ठाकुर ने कहा कि सभी तथ्य शिक्षा निदेशालय को भेज दिए गए हैं। यदि छात्र संख्या निर्धारित मानदंड के अनुरूप पाई गई तो सरकार स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।

#DemandToRestoreTheSchool;10-dayUltimatumIssued. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: स्कूल को बहाल करने की मांग, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम #DemandToRestoreTheSchool;10-dayUltimatumIssued. #VaranasiLiveNews