Sonipat News: ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग, संविदा कर्मियों का धरना जारी
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा। मंच को मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ सहयोग वाली सेना यूनियन का समर्थन मिला। प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि पुरानी शर्त पर टेंडर हो चुका है लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मंच कई वर्ष से ठेका प्रथा का विरोध कर रहा है लेकिन सरकार और निगम प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने सभी संविदा कर्मचारियों को निगम के रोल पर लेने, रोजगार की गारंटी देने, समान काम-समान वेतन लागू करने व कौशल रोजगार में समायोजित करने की मांग उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर हरियाणा स्तर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई। धरने पर सहसचिव युधिष्ठिर सौदा, रितेश, कश्मीरी लाल, आकाश, जगबीर, अमित, भगत सिंह, मुकेश कर्मा, रविंद्र, सुभाष भी मौजूद रहे।
#DemandToAbolishTheContractSystem;ContractualWorkers'ProtestContinues. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 19:40 IST
Sonipat News: ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग, संविदा कर्मियों का धरना जारी #DemandToAbolishTheContractSystem;ContractualWorkers'ProtestContinues. #VaranasiLiveNews
