Dehradun News: श्रमिकों की उपस्थित को ऑफलाइन किए जाने की मांग, ग्राम प्रधानों का कार्य बहिष्कार जारी

कालसी। जीरामजी योजना में काम करने वाले श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन किए जाने व अन्य मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे ग्राम प्रधानों का विरोध सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक उनका धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।ग्राम प्रधान जीरामजी योजना में कार्य करने वाले श्रमिकों की उपस्थिति को ऑफलाइन किए जाने, योजना के कार्यों में सुरक्षा दीवार को शामिल करने, योजना के निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री संबंधी भुगतान 15 से 20 दिन के भीतर किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने योजना के तहत वर्तमान में दी जा रही मजदूरी को भी बढ़ाने की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी देते हुए कहा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में अंजिता तोमर, प्रमिला देवी, मेमो देवी, चंदर सिंह, सरदार सिंह, विपुल चौहान, अंकित चौहान, परम सिंह तोमर, विवेक रावत, निशा देवी, टीकम सिंह दयाराम शर्मा आदि शामिल रहे।

#DemandForWorkers'AttendanceToBeTakenOffline #VillageHeadsContinueWorkBoycott #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: श्रमिकों की उपस्थित को ऑफलाइन किए जाने की मांग, ग्राम प्रधानों का कार्य बहिष्कार जारी #DemandForWorkers'AttendanceToBeTakenOffline #VillageHeadsContinueWorkBoycott #VaranasiLiveNews