Basti News: त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग
बस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विज्ञान-गणित शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची का सही निर्धारण मांगा। मंगलवार को शिक्षक रमेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद राम प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी व सीडीओ को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया, गोरखपुर-बुलंदशहर में निर्धारित नियमों से सूची जारी हुई, पर बस्ती में अनदेखी हो रही है। शिक्षकों ने कहा, प्रदेश के 29,334 विज्ञान-गणित शिक्षकों की वरिष्ठता नियमों के अनुरूप तय हो। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की विज्ञान-गणित वरिष्ठता सूची का शासनादेशों व नियमावली के अनुसार पुनरीक्षण मांगा, ताकि विधिक अधिकारों का हनन न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष कुमार, रामभवन यादव, राजेश यादव, वासुदेव, दयाशंकर, हरिशंकर, करुणाकर, वीरेंद्र, मूलशंकर, रणवीर, रजनीश, डॉ. सुनील यादव और पवन वर्मा शामिल थे। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:37 IST
Basti News: त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग #BastiNews #VaranasiLiveNews
