Chamoli News: मार्ग के सुधारीकरण की मांग
कर्णप्रयाग। सिमली गांव को जोड़ने वाला 1.2 किलोमीटर लिंक मार्ग खस्ताहाल बना है। सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य न होने से वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।देवेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में इस मार्ग को स्वीकृति मिली थी। लोनिवि गौचर को निर्माण का जिम्मा मिला था और प्रथम चरण का कार्य पूरा किया गया था। मगर चार साल बाद भी सुरक्षा दीवार, स्कपर, नाली और डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। सड़क पर गड्ढे और बारिश का पानी भरा होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 50 लाख रुपये का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही द्वितीय चरण का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
#DemandForRoadImprovement #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:37 IST
Chamoli News: मार्ग के सुधारीकरण की मांग #DemandForRoadImprovement #VaranasiLiveNews
