Mandi News: निगम एवं बोर्ड कर्मचारियों की पेंशन बहाल करने की मांग
1999 की पेंशन अधिसूचना दोबारा लागू करने की उठाई मांग6,500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आश्रितों को राहत देने की अपीलसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। वन निगम कर्मचारी महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हेम सिंह रावत ने प्रदेश के विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के करीब 6,500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों की लंबित पेंशन बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से पेंशन नहीं मिलने के कारण प्रभावित परिवार आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।मंडी में जारी बयान में रावत ने बताया कि वर्ष 1999 में तत्कालीन सरकार ने निगम एवं बोर्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन संबंधी अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत वर्ष 1999 से 2004 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज भी पेंशन मिल रही है। वहीं, विद्युत बोर्ड, परिवहन निगम, हाउसिंग बोर्ड और शिक्षा बोर्ड सहित अन्य संस्थानों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमित पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 2004 के बाद सेवानिवृत्त हुए करीब 6,500 कर्मचारियों और उनके आश्रितों को पेंशन से वंचित रखा गया, जबकि इनमें कई कर्मचारी 2004 से पहले नियुक्त हुए थे। इसे उन्होंने समानता और न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से वर्ष 1999 की पेंशन अधिसूचना को दोबारा लागू कर पात्र कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने की मांग की है।
#DemandForRestorationOfPensionsForCorporationAndBoardEmployees. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 16:50 IST
Mandi News: निगम एवं बोर्ड कर्मचारियों की पेंशन बहाल करने की मांग #DemandForRestorationOfPensionsForCorporationAndBoardEmployees. #VaranasiLiveNews
