Mandi News: एरियर और महंगाई भत्ता जल्द जारी करने की मांग
पेंशनर फोरम ने जताया रोष, बैठक में उठाए मुद्दे कहा-भुगतान में देरी से पेंशनरों में बढ़ रही नाराजगीसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम मंडी इकाई ने लंबित एरियर और महंगाई भत्ते की किस्त का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है। सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड मंडी में आयोजित मासिक बैठक में पेंशनरों ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित हैं। इससे पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बैठक की अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष राजेश बहल ने की। बैठक शुरू होने से पहले फोरम के दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सचिव डीडी राणा, उपाध्यक्ष सुरेश राणा, जितेंद्र वालिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की।पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत बोर्ड से एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 50 हजार रुपये और 20 प्रतिशत ग्रेच्युटी के अतिरिक्त अब तक अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिल पाए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को जुलाई में 40 प्रतिशत एरियर चरणबद्ध तरीके से जारी करने की घोषणा की थी लेकिन यह आदेश केवल वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए किए गए हैं, जिससे अन्य पेंशनरों में असंतोष है। फोरम ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों का लंबित एरियर और महंगाई भत्ते की देय किस्त शीघ्र जारी करने की मांग की। फोरम ने चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान जल्द नहीं किया गया तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है। बैठक में श्यामलाल, गजपाल सिंह, महेंद्र गुलेरिया, हेम सिंह, हरि सिंह, महेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
#DemandForEarlyReleaseOfArrearsAndDearnessAllowance #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 16:55 IST
Mandi News: एरियर और महंगाई भत्ता जल्द जारी करने की मांग #DemandForEarlyReleaseOfArrearsAndDearnessAllowance #VaranasiLiveNews
