Ambala News: समाधान शिविर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की उठाई मांग

नारायणगढ़। उपमण्डल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में नारायणगढ़-डेहर अंबली रोड स्थित डेरा के राम करण और चमन लाल सहित अन्य लोगों ने उनके घरों में ट्यूबवेल बिजली सप्लाई के स्थान पर 24 घंटे घरेलू बिजली सप्लाई शुरू करवाने का अनुरोध किया। वार्ड-8 की लाजो देवी और बधौली गांव की सावित्री देवी ने बीपीएल राशन कार्ड कटने की समस्या रखी। कालाआंब की गुड्डो ने दस्तावेजों में नाम गलत होने के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं लग पाने की शिकायत दी। हुसैनी गांव के रामचंद्र और बड़ागढ़ गांव के गुरपाल सिंह ने परिवार पहचान पत्र में अन्य व्यक्तियों के बिजली बिल दर्ज होने की समस्या रखी। शहजादपुर की सोना देवी ने अपनी पौत्री का नाम आधार कार्ड में सही करवाने का अनुरोध किया, जबकि वार्ड-15 की उर्मिला ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने की मांग रखी। हमीदपुर गांव के अजय ने उनके परिवार पहचान पत्र में दो लड़कियों के नाम गलत तरीके से जुड़ जाने की शिकायत की। संवाद

#DemandFor24-hourPowerSupplyRaisedInSamadhanCamp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: समाधान शिविर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की उठाई मांग #DemandFor24-hourPowerSupplyRaisedInSamadhanCamp #VaranasiLiveNews