मांग : कथियान तक हो बस सेवा का संचालन
चकराता। ग्रामीणों ने देहरादून-मीनस-अटाल-त्यूनी-कैराड बस सेवा को कथियान तक बढ़ाने की मांग की। ब्लॉक की कनिष्ठ उप प्रमुख सुलोचना रावत ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर बस सेवा का संचालन शीघ्र कराने की मांग की है।उन्होंने पत्र में कहा कि अभी बस सेवा का संचालन मिनस, अटाल, त्यूणी और कैराड़ होते हुए नाइली तक किया जा रहा है। मार्ग पर पूर्व में संचालित बस भी कई महीने से बंद है। जिसके कारण क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बस सेवा को पुन: प्रारंभ करने व इसके संचालन को कथियान तक किए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा बस सेवा के प्रारंभ होने से 30 से 40 गांवों के निवासियों को आवाजाही में सुविधा होगी। संवाद
#Demand:BusServiceShouldBeOperatedTillKathian #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:14 IST
मांग : कथियान तक हो बस सेवा का संचालन #Demand:BusServiceShouldBeOperatedTillKathian #VaranasiLiveNews
