Delhi: राजधानी में डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, जानें हत्या का कारण
राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सोमवार रात कहासुनी के बाद एक डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 22 साल के अरुण राज के रूप में हुई। वारदात को बाइक सवार तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले तीनों नाबालिग है। भागे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.15 बजे पांडव नगर के आचार्य निकेतन में चाकूबाजी की घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अरुण राज घायल अवस्था में मिला। उसके गले और सीने पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने तुरंत अरुण को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण राज अपने परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहता था और डिलीवरी बॉय का काम करता था। घटनास्थल पर पूछताछ करने पर पता चला कि तीन लोग एक बाइक पर आए और अरुण राज से कहासुनी करने लगे। थोड़ी कहा-सुनी के बाद हमलावरों ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे घायल करने के बाद वहां से भाग गए। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आस-पास के रास्तों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी नाबालिगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर हत्या के मकसद का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में रंजिश की बात सामने आई है।
#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiNews #DelhiTodayNews #DelhiCrimeNews #DelhiPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 02:10 IST
Delhi: राजधानी में डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, जानें हत्या का कारण #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiNews #DelhiTodayNews #DelhiCrimeNews #DelhiPolice #VaranasiLiveNews
