Kullu News: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर मंथन
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर मंथन सीएमओ ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्यान्वयन के निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसी। कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने की। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों, मरीजों की पहचान, उपचार, निक्षय पोषण योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में राज्य मुख्यालय की ओर से डॉ. श्रुति राजन (डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट, मंडी जोन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए फील्ड स्तर पर कार्यों में और अधिक तेजी लाने, मरीजों की समय पर पहचान और उपचार की निरंतर निगरानी पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम के निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने और प्रत्येक टीबी मरीज तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं संबंधित कार्यक्रमों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में टीबी नियंत्रण और उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
#DeliberatingOnTheProgressOfTheTBEliminationProgram #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 17:22 IST
Kullu News: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर मंथन #DeliberatingOnTheProgressOfTheTBEliminationProgram #VaranasiLiveNews
