धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब

राजधानी दिल्ली में अब प्रदूषण के धुएं के साथ धुंध का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में दिवाली के दूसरे दिन सुबह धुंध की मोटी परत दिखाई दी। शहर के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखा गया। सुबह 6:45 बजे के आसपास लिए गए दृश्यों में यह स्थिति स्पष्ट नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। धौला कुआं क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। यह स्तर संवेदनशील व्यक्तियों के लिए सांस लेने में हल्की परेशानी पैदा कर सकता है। #WATCH | Delhi | Air Quality Index (AQI) around Safdarjung is 371, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Drone visuals shot around 07:20 am) https://t.co/J7ZDzXEJe3 — ANI (@ANI) November 10, 2026 वहीं, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 258 रहा। यह 'खराब' श्रेणी में आता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में भी धुंध की परत देखी गई। सराय काले खां से भी सुबह कोहरे के दृश्य सामने आए। वहींसेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, सफदरजंग के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स 371 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है। #WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around India Gate and Kartavya Path is at 258, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 06.40 am) https://t.co/PxNfadadEK — ANI (@ANI) November 10, 2026 एनसीआर में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में भी वायु गुणवत्ता की स्थिति संतोषजनक नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अंबाला का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 दर्ज किया गया। इसे भी 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पूरे क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी आज सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता काफी कम रही। धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अक्षरधाम और सराय काले खां जैसे प्रमुख इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही। कम दृश्यता के कारण यातायात की गति धीमी रही। यह स्थिति वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर की ओर इशारा करती है और जनजीवन को प्रभावित करती है। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार नई दिल्ली- 480 डिफेंस कॉलोनी- 476 ग्रेटर कैलाश - 450 नोएडा - 370 गाजियाबाद - 381 गुरुग्राम - 526 फरीदाबाद सेक्टर-11 - 501 (नोट- ये आकंड़े दिल्ली-एनसीआर के अलग अलग इलाकों से सुबह आठ बजे के आसपास के हैं, जो एक्यूआई डॉट इन ले लिए गए हैं।)

#CityStates #DelhiNcr #DelhiNcrAqi #DiwaliCelebration #Air #Pm10 #Pollution #Mumbai #Noida #AirQuality #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 07:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धुंध-धुएं का डबल अटैक: दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब, जानें एनसीआर में कहां सबसे ज्यादा हवा खराब #CityStates #DelhiNcr #DelhiNcrAqi #DiwaliCelebration #Air #Pm10 #Pollution #Mumbai #Noida #AirQuality #VaranasiLiveNews