Delhi BJP: नई टीम तैयार, 11 जनपदों में पदाधिकारियों का एलान; महिलाओं और युवाओं को पर्याप्त अवसर देने का दावा

दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। नई टीम में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व और युवाओं को पर्याप्त अवसर देने का दावा किया गया है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की महिला सशक्तीकरण नीति के अनुरूप संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के प्रतिनिधित्व में भी तय मानकों का पालन किया गया है। पार्टी ने कुछ नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की है। वहीं उत्तर बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नजफगढ़ जिलों की सूची वर्तमान जिला अध्यक्षों से परामर्श के बाद जारी की जाएगी।भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का कहना है कि नई संगठनात्मक व्यवस्था से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और दिल्ली की जनता की सेवा के लिए संगठन को और मजबूती मिलेगी।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiBjp #NewTeam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi BJP: नई टीम तैयार, 11 जनपदों में पदाधिकारियों का एलान; महिलाओं और युवाओं को पर्याप्त अवसर देने का दावा #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiBjp #NewTeam #VaranasiLiveNews