Delhi: दोपहर 11:30 बजे 47.5 डिग्री जैसी तपिश, आसमान से राहत बरसते ही शिमला जैसी सुहानी होती गई दिल्ली की शाम

बारिश से पहले दिल्ली भीषण गर्मी झेल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे 44.7 डिग्री सेल्सियस तो 11:30 बजे 47.5 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हो रहा था। आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हुई, तो तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शाम शिमला की तरह सुहानी हो गई। दिल्ली में शाम 5:30 बजे 25.6 डिग्री जैसा महसूस हुआ। शिमला में अधिकतम पारा 24.3 डिग्री रहा। दिल्ली में कई जगह पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यहां नजफगढ़ में सर्वािधक 76 मिमी, जबकि पूसा में 41.5 मिमी पानी गिरा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसी, 12 किमी तक लंबा जाम दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने पहली बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने का अहसास कराया। कई इलाकों में 76 मिमी तक हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से निजात दिलाई। हालांकि जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। भारी बारिश से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नरसिंहपुर के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे हाईवे की दो लेन बंद करनी पड़ी। इससे हाईवे पर करीब 12 किमी लंबा जाम लग गया। दिनभर हुई बारिश के चलते दिल्ली में जगह-जगह जाम और जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मानसून को लेकर सरकार ने जितने भी दावे किए थे, सब पानी में बहते नजर आए और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे के दो लेन बंदस्कूल बस समेत कई वाहन फंसे सड़क धंसने से बनी स्थिति संभालने के लिए गाड़ियों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि देर रात तक जाम से निजात नहीं मिल सकी थी। बारिश के चलते गुरुग्राम के कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जगह-जगह खुदी सड़कों पर जलभराव ने मुसीबत बढ़ा दी। सिविल लाइंस रोड पर खुदाई वाले हिस्से में दो वाहन धंस गए, जबकि गोल्फ कोर्स रोड के पास टूटी सड़क में स्कूल बस का अगला हिस्सा धंस गया।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiRain #Monsoon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 01:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: दोपहर 11:30 बजे 47.5 डिग्री जैसी तपिश, आसमान से राहत बरसते ही शिमला जैसी सुहानी होती गई दिल्ली की शाम #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiRain #Monsoon #VaranasiLiveNews