Shahdol News: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस; ऑटो में प्रसव के बाद महिला की मौत; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण महिला को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा। रास्ते में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया और अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस नहीं पहुंची, ऑटो से ले गए अस्पताल जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के गलहथा गांव के मौहार टोला निवासी 22 वर्षीय जयमंती पाण्डो, पत्नी रामकुमार पाण्डो, को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि कई घंटे इंतजार करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने गांव से एक ऑटो की व्यवस्था कर महिला को जैतपुर अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मां और नवजात का उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला नवविवाहित थी। नियमानुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। पीएम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बुढार डॉ. सचिन कारकुर ने बताया कि गर्भवती की स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही थी। बीच में महिला कुछ दिनों के लिए अपने मायके अथवा रिश्तेदारी चली गई थी, जिससे कुछ आवश्यक जांच नहीं हो सकीं। अब तक उसकी तीन प्रसव पूर्व जांच हो चुकी थीं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के विलंब से पहुंचने के कारण रास्ते में प्रसव हुआ। ये भी पढ़ें-Ujjain: भांग, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ बाबा श्री महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन महिला की मौत किन कारणों से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्वयं क्षेत्र का दौरा कर परिजनों से चर्चा करेंगे तथा संबंधित सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक भी बुलाई गई है।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol #Jaitpur #108Service #Mother'sDeath #HealthcareSystem #Woman'sDeath #NewbornBaby #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahdol News: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस; ऑटो में प्रसव के बाद महिला की मौत; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol #Jaitpur #108Service #Mother'sDeath #HealthcareSystem #Woman'sDeath #NewbornBaby #VaranasiLiveNews