Dehradun: प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड; एयरपोर्ट पर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा
बुधवार के दिन गर्मी ने पिछले वर्ष के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एयरपोर्ट पर बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन है। गर्मी का आलम ये था कि सड़कें और बाजार सूने दिखाई दे रहे थे। पंखे के नीचे बैठने पर भी पसीना टपक रहा था। घर के अंदर रखे कुर्सी, मेज और अन्य सामान छूने पर गर्म महसूस हो रहे थे। पिछले वर्ष 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया था। Uttarakhand:तेज लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; सभी जिलों को जारी किए दिशानिर्देश पूरे सीजन में इससे अधिक तापमान नहीं गया था। बुधवार को दून एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। वहीं धूप का रंग भी अन्य दिनों की तुलना में कुछ अलग महसूस हो रहा था।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunWeather #ScorchingHeat #TemperatureHigh #DehradunAirport #JollyGrantAirport #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 17:11 IST
Dehradun: प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड; एयरपोर्ट पर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunWeather #ScorchingHeat #TemperatureHigh #DehradunAirport #JollyGrantAirport #VaranasiLiveNews
