प्यार की खौफनाक दास्तां: संबंधों की खींचतान ने ले ली आरती की जान; तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण

मियांवाला में हुई आरती की हत्या के पीछे जो वजहें निकलकर सामने आ रही हैं वह संबंधों की खौफनाक दास्तां बयां कर रही हैं। ये सनसनीखेज वारदात एक ऐसे रिश्ते की कहानी बयां कर रही हैं, जो लंबे समय से तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह का कारण बना हुआ था। पुलिस जांच और परिजनों के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि विवाहेत्तर संबंध को लेकर दोनों परिवारों में तनाव था और आखिरकार इसी खींचतान का अंत आरती की हत्या के रूप में हुआ। मृतका के पति अनिल बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी आरती लंबे समय से प्रमेन्द्र नेगी के संपर्क में थी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह न तो उनकी बात सुन रही थी और न ही अपने मायके पक्ष की सलाह मान रही थी। परिवार के लोगों ने भी उसे इस संबंध को समाप्त करने के लिए समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उधर, हत्यारोपी प्रमेन्द्र नेगी की पत्नी भी इस रिश्ते से बेहद परेशान थी। बताया जा रहा है कि घटना से करीब तीन दिन पहले वह आरती के घर पहुंची थी, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। प्रमेन्द्र की पत्नी चाहती थी कि उसके पति का विवाहेत्तर संबंध हमेशा के लिए खत्म हो जाए, जबकि आरती का पति भी लगातार अपनी पत्नी पर इस रिश्ते को समाप्त करने का दबाव बना रहा था। दोनों परिवारों की ओर से संबंध खत्म कराने की कोशिशों के बावजूद विवाद लगातार बढ़ता गया। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रमेन्द्र और आरती के बीच भी संबंधों को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी। लगातार बढ़ते तनाव, पारिवारिक दबाव और आपसी विवाद ने हालात को इतना बिगाड़ दिया कि मामला हिंसक मोड़ तक पहुंच गया। इन्हीं परिस्थितियों ने घटना की पृष्ठभूमि तैयार की। मोबाइल से खुलेगा राज जांच एजेंसियां अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस दोनों पक्षों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और हत्या तक पहुंचने की वजह क्या बनी। बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या:पत्नी को भेजी लोकेशन, फिर खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #Crime #BsfPersonnelMurder #GirlfriendMurder #Poison #LoveAffair #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्यार की खौफनाक दास्तां: संबंधों की खींचतान ने ले ली आरती की जान; तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #Crime #BsfPersonnelMurder #GirlfriendMurder #Poison #LoveAffair #VaranasiLiveNews