Dehradun: अर्जुन शर्मा हत्याकांड; छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 50 से अधिक गवाह बनाए
गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की जांच में लेनदेन के विवाद, षड्यंत्र और हत्या के सबूत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में 50 से अधिक गवाह बनाए हैं। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए देहरादून पुलिस ने आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की सिफारिश भी की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या की घटना के बाद से ही मामले की गहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों की संलिप्तता पुख्ता होने पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गुंडा एक्ट लगाने की संस्तुति की है ताकि आरोपियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे। गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होने पर इन पर नियंत्रण और अधिक कड़ा हो सकेगा। बता दें कि तिब्बती मार्केट के बाहर 11 फरवरी की सुबह गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप उसकी मां बीना शर्मा और उसके साथियों पर लगा था। पुलिस जांच में सामने आया था कि शूटर पंकज राणा और राजीव ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड के अगले ही दिन इसका खुलासा करते हुए गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। Land Fraud:समन्वय समिति की हुई बैठक; दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में एफआईआर
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DoonPolice #Murder #Crime #DehradunMurder #DehradunNews #ArjunSharmaMurder #ChargeSheet #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 19:05 IST
Dehradun: अर्जुन शर्मा हत्याकांड; छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 50 से अधिक गवाह बनाए #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DoonPolice #Murder #Crime #DehradunMurder #DehradunNews #ArjunSharmaMurder #ChargeSheet #VaranasiLiveNews
