अर्जुन हत्याकांड: गैस एजेंसी का लोन चुकाने से शुरू हुआ विवाद; अब कहानी के केंद्र में आया शहर का नामी डॉक्टर

अर्जुन हत्याकांड की कहानी बलिदानी कोटे से मिली उनके परिवार की गैस एजेंसी बताई जा रही है। इस कहानी में कई और किरदार हैं लेकिन केंद्र में डॉक्टर अजय खन्ना का नाम आ रहा है। बताया जा रहा है कि शहर के इस नामी डॉक्टर ने अर्जुन की मां के कहने पर एजेंसी का लोन चुकाया था। अब अर्जुन की मां इस एजेंसी को बेचना चाह रही थी। जबकि, अर्जुन इसके पक्ष में नहीं था। चूंकि डॉक्टर के करोड़ों रुपये इस लोन चुकाने में खर्च हो गए तो अब वह भी रकम को वापस चाह रहा था। इसी उलझन भरी कहानी में किसी एक किरदार ने भाड़े के शूटर बुलाकर अर्जुन का काम तमाम कर दिया। अमरदीप गैस एजेंसी अर्जुन के पिता के बलिदान होने के बाद कोटे से परिवार को मिली थी। यह एजेंसी उनकी मां के नाम पर थी। कारोबार को चलाने के लिए बैंक से लोन भी चल रहा था। इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि अर्जुन की मां ने इस संपत्ति को बैंक में बंधक रख कुछ और लोन भी उठाया था। अब वह इस संपत्ति को बेचना चाह रही थी। इस बात की भनक अर्जुन को लग गई। देहरादून में गोलीकांड:42 करोड़ का विवाद; बीच बाजार दिन दहाड़े कारोबारी की हत्या, मां पर भी शक, तस्वीरें

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandCrimeNews #TibetanMarket #DehradunMurder #Murder #ArjunMurderCase #Ici1 #CitySpecial #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 23:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अर्जुन हत्याकांड: गैस एजेंसी का लोन चुकाने से शुरू हुआ विवाद; अब कहानी के केंद्र में आया शहर का नामी डॉक्टर #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandCrimeNews #TibetanMarket #DehradunMurder #Murder #ArjunMurderCase #Ici1 #CitySpecial #VaranasiLiveNews