Meerut News: 201 गंगा जल लेकर लौटे दीपांशु अधाना का स्वागत

परीक्षितगढ़। हरिद्वार से 201 पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे नगर के किठौर बस स्टैंड निवासी दीपांशु अधाना का नगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिह्न देकर धार्मिक आस्था का सम्मान किया। इस दौरान वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हो गया। उनकी यात्रा का उद्देश्य गांधारी शिव मंदिर में भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करना है। शिवभक्ति में लीन दीपांशु के चेहरे पर यात्रा की थकान के बजाय भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह साफ नजर आया। स्वागत करने पहुंचे लोगों ने दीपांशु की श्रद्धा की सराहना करते हुए कहा कि भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति और संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

#DeepanshuAdhanaWelcomedUponHisReturnWith201ContainersOfGangaWater. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: 201 गंगा जल लेकर लौटे दीपांशु अधाना का स्वागत #DeepanshuAdhanaWelcomedUponHisReturnWith201ContainersOfGangaWater. #VaranasiLiveNews