एसओपी तैयार: हिमाचल में पंचायतों की बैठकों के फैसले होंगे ऑनलाइन, तीन दिन में अपलोड करनी होगी कार्यवाही
हिमाचल प्रदेश में अब ग्राम सभाओं से लेकर जिला परिषदों तक की बैठकों के फैसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। ग्राम सभा, महिला ग्राम सभा, विशेष ग्राम सभा और पंचायत बैठकों की पूरी कार्यवाही तीन दिनों में ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने पंचायत कार्यवाही प्रबंधन प्रणाली के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है। नई व्यवस्था से पंचायतों के फैसलों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और आम लोग भी निर्धारित शुल्क देकर बैठकों की प्रमाणित कार्यवाही हासिल कर सकेंगे। पंचायतीराज विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpPanchayatSop #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 20:48 IST
एसओपी तैयार: हिमाचल में पंचायतों की बैठकों के फैसले होंगे ऑनलाइन, तीन दिन में अपलोड करनी होगी कार्यवाही #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpPanchayatSop #VaranasiLiveNews
