Pilibhit News: तीन दिन से लापता स्कूल संचालक का शव मिला, प्रेम संबंध के चलते हत्या का आरोप

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में तीन दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह पुल के नीचे मिला। मृतक की पहचान गांव निजाम डांडी निवासी महेंद्रपाल के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल के संचालक थे। परिजनों ने महेंद्रपाल की हत्या का आरोप लगाया है। उनके बरेली की एक महिला से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा लालाराम ने बताया कि महेंद्रपाल 25 मई को दोपहर में धान का बीज लेने शहर गए थे। वह बीज लेकर घर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को परिजनों ने जहानाबाद थाने में महेंद्रपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह गांव के दो बच्चों ने पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त महेंद्रपाल के रूप में की। प्रेम संबंध और हत्या का आरोप महेंद्रपाल के चाचा लालाराम ने बताया कि महेंद्रपाल निजी स्कूल संचालित करते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और उनके तीन बच्चे हैं। लालाराम ने यह भी बताया कि महेंद्रपाल के बरेली की एक महिला से संबंध थे। दोनों की मुलाकात ऋषिकेश में हुई थी। परिजनों को आशंका है कि इन्हीं प्रेम संबंधों के चलते महेंद्रपाल की हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

#CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #Crime #Police #LoveAffair #ManDies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: तीन दिन से लापता स्कूल संचालक का शव मिला, प्रेम संबंध के चलते हत्या का आरोप #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #Crime #Police #LoveAffair #ManDies #VaranasiLiveNews