दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने दो बच्चों के साथ खुद को किया मौत के हवाले, दो कमरों में फंदे से लटक रहे थे शव
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के विषहार गांव में मंगलवार को दिल दहलाने वाली वारदात हुई। प्रीति राजभर (25) ने अपने दो मासूम बच्चों आर्यन (4) और अयांश (छह माह) के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मां और बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। घटना के वक्त पति समेत परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए थे। खौफनाक वारदात की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस घटना के विविध पहलुओं की भी जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला विषहार गांव निवासी राजन राजभर की शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर के चित बिसरांव गांव की प्रीति के साथ हुआ था। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए थे। बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी में लगातार विवाद हो रहा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद राजन अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करने चला गया। दोपहर में घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिलने पर खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर रोशनदान से बंधी रस्सी के सहारे प्रीति का शव फंदे पर लटक रहा था। इसे भी पढ़ें;इनसे सीखे काशी: इंदौर मॉडल से बदलेगी सफाई व्यवस्था, छह मॉडल वार्ड बनेंगे बदलाव की मिसाल पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर जब वह अंदर पहुंचा तो बगल वाले कमरे का दृश्य और भी खौफनाक था। दोनों बच्चे अयांश और आर्यन की भी फंदे से लटककर मौत हो गई थी। सूचना पाकर करमा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और मासूम बच्चों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ सूर्यभान ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है। अधिकारी बोले यूपी-112 पर दो बच्चों के साथ महिला के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राहुल पांडेय, सीओ घोरावल
#CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraNews #SonbhadraPolice #CrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:54 IST
दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने दो बच्चों के साथ खुद को किया मौत के हवाले, दो कमरों में फंदे से लटक रहे थे शव #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SonbhadraNews #SonbhadraPolice #CrimeNews #VaranasiLiveNews
