Kurukshetra News: घाट में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका

पिहोवा। सरस्वती घाट पर पानी में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी डूबने से आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय दीपू वासी गुलडेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।परिजनों के अनुसार उनके पास सूचना पहुंची कि दीपू का शव घाट के पानी में पड़ा है। वे भी मौके पर पहुंचे तो सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में शव को निकालकर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पता चला कि वह नहाने के लिए घाट पर गया हुआ था। आशंका है कि इसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ। एसएचओ सुनील वत्स का कहना है कि सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। संवाद

#DeadBodyOfAYouthFoundAtTheGhat #FearedToHaveDiedDueToDrowning #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: घाट में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका #DeadBodyOfAYouthFoundAtTheGhat #FearedToHaveDiedDueToDrowning #VaranasiLiveNews