Mahendragarh-Narnaul News: डीडीपीओ प्रमोद कुमार निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी सिफारिश

नारनौल। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे प्रमोद कुमार को पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र देशवाल ने निलंबित कर दिया है। यह आदेश विभाग की तरफ से 26 जून 2026 को जारी किए गए थे। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय चरखी दादरी निर्धारित किया है। बिना उपायुक्त चरखी दादरी की पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। बता दें कि 9 जून को नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें उपायुक्त सहित सभी अधिकारी समय पर पहुंच गए थे लेकिन डीडीपीओ देरी से पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने समय पर नहीं आने और विकास कार्यों की फाइल तैयार करने में लापरवाही बरतने पर डीडीपीओ प्रमोद कुमार को बैठक से न केवल बाहर भेज दिया बल्कि सस्पेंड करने की सिफारिश की थी।

#DDPOPramodKumarSuspended;HealthMinisterHadRecommendedTheAction. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 13:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahendragarh-Narnaul News: डीडीपीओ प्रमोद कुमार निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी सिफारिश #DDPOPramodKumarSuspended;HealthMinisterHadRecommendedTheAction. #VaranasiLiveNews