Gurugram News: डीसीपी और डीएसपी ने रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया एवं डायलिसिस सेंटर का किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। निर्जला एकादशी के अवसर पर को रोटरी ब्लड सेंटर में छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसीपी वेस्ट करण गोयल (आईपीएस) और डीएसपी पूर्णिमा सिंह (एचपीएस) ने रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया एवं डायलिसिस सेंटर का दौरा किया।कार्यक्रम के दौरान रोटरी ब्लड सेंटर के प्रबंधन, सोसाइटी के सदस्यों और स्टाफ ने सेंटर के पास से गुजरने वाले लोगों को शरबत वितरित किया। छबील वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीपी करण गोयल और डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने की।डीसीपी करण गोयल ने कहा कि रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। दौरे के दौरान करण गोयल और पूर्णिमा सिंह ने रोटरी थैलेसीमिया सेंटर में उपचार प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि वर्ष 2019 में शुरू हुए इस केंद्र में पंजीकृत 164 थैलेसीमिया मरीजों का उपचार पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है।इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ गुरुग्राम साउथ सिटी कम्युनिटी सर्विसेज सोसाइटी के प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट रविंदर जैन, गवर्निंग बॉडी सदस्य एडवोकेट नवीन गुप्ता और ऋषि मुनि भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने अन्य लोग मौजूद रहें।

#DCPAndDSPVisitedTheRotaryBlood #Thalassemia #AndDialysisCenter. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: डीसीपी और डीएसपी ने रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया एवं डायलिसिस सेंटर का किया दौरा #DCPAndDSPVisitedTheRotaryBlood #Thalassemia #AndDialysisCenter. #VaranasiLiveNews