UP: दिव्यांग बच्चों के लिए आगरा में 4.29 करोड़ से बन रहा आधुनिक बचपन डे-केयर सेंटर , ये होंगी सुविधाएं

दिव्यांगजनों के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य के लिए विजय नगर में 4. 29 करोड़ की लागत से बचपन डे केयर सेंटर का निर्माण हो रहा है। इस सेंटर में विशेष बच्चों देखभाल और शिक्षण के लिए खास व्यवस्था की जाएंगी। इसमें एक ही छत के नीचे पढ़ाई, खेल-कूद से लेकर मेडिकल जैसी सुविधा होंगी। प्रोजेक्ट दिव्यांग बच्चों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सेंटर तीन मंजिला होगा। भूतल के साथ-साथ प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण किया जा रहा है। ये मिलेंगी सुविधाएं इसमें विशेष बच्चों (दिव्यांग बच्चों) की पढ़ाई के लिए 8 कक्ष, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दो थेरेपी कक्ष, बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए कक्ष, मेडिकल रूम और प्रशासनिक कार्य के लिए स्टाफ रूम बनाए जाएंगे। बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास सेंटर से बच्चों को शिक्षा और हुनर को निखारने के लिए जरूरी माहौल दिया जाएगा। यहां समन्वयक कक्ष और स्टोर रूम जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे केंद्र का संचालन सुचारू रूप से हो सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि बचपन डे-केयर सेंटर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे दिव्यांग बच्चों का सर्वांगीण विकास और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।

#CityStates #Agra #SpecialChildren #DayCareCentre #VijayNagar #DivyangWelfare #SpecialEducation #TherapyCentre #GovernmentProject #दिव्यांगबच्चे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 07:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: दिव्यांग बच्चों के लिए आगरा में 4.29 करोड़ से बन रहा आधुनिक बचपन डे-केयर सेंटर , ये होंगी सुविधाएं #CityStates #Agra #SpecialChildren #DayCareCentre #VijayNagar #DivyangWelfare #SpecialEducation #TherapyCentre #GovernmentProject #दिव्यांगबच्चे #VaranasiLiveNews