Lucknow News: वार्षिकोत्सव में बेटियों ने बताया पढ़ाई का महत्व
लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शिक्षा का महत्व बताने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने उत्कृष्ट काम करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, वसंत उत्सव ,माध्यमिक शिक्षा का नया सवेरा थीम पर गीत प्रस्तुत कर अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। सत्र 2024-25 में विद्यालय में अब तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा खुशी यादव को सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य की ओर से संपादित प्रथम वार्षिक पत्रिका नव किसलय का विमोचन हुआ। राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ।
#DaughtersToldTheImportanceOfEducationInTheAnnualFunction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:31 IST
Lucknow News: वार्षिकोत्सव में बेटियों ने बताया पढ़ाई का महत्व #DaughtersToldTheImportanceOfEducationInTheAnnualFunction #VaranasiLiveNews
