Delhi NCR News: बेटी गई हरिद्वार, घर में गिरने से पिता की गई जान

-सुल्तानपुरी इलाके की घटना, पड़ोसी ने घर से बदबू आने पर दी पुलिस को जानकारी-गिरने से सिर में चोट लगने की आशंका, पुलिस कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।सुल्तानपुरी थाना इलाके में 76 साल के एक बुजुर्ग का शव घर में खून से सना मिला है। मृतक की शिनाख्त पृथ्वीराज के रूप में हुई है। वह बेटी के साथ रहते थे। बेटी अपने बच्चों के साथ कुछ दिन पहले घूमने के लिए हरिद्वार चली गई थी। पड़ोसी ने पुलिस को उनके घर से बदबू आने की शिकायत की थी। आशंका है कि बुजुर्ग के गिरने से उनके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक पृथ्वीराज कृष्णा नगर सुल्तानपुरी इलाके में अपनी बेटी व बेटी के बच्चों के साथ रहते थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सुल्तानपुरी थाना पुलिस को घर के अंदर से दुर्गंध आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर एक बुजुर्ग खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन पर पता चला कि पृथ्वीराज अपनी बेटी गंगा और उसके दो बच्चों चिराग व अनुराग के साथ रहते थे। जबकि उसका बेटा अलग रहता है। सोमवार को गंगा अपने बेटों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए चली गई। इस दौरान वह घर में अकेले थे।

#DaughterWentToHaridwar #FatherDiedAfterFallingAtHome #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बेटी गई हरिद्वार, घर में गिरने से पिता की गई जान #DaughterWentToHaridwar #FatherDiedAfterFallingAtHome #VaranasiLiveNews