लखनऊ: मकान कब्जाने को दरोगा ने रची झूठी एफआईआर की साजिश! मानवाधिकार आयोग ने कसा शिकंजा; सीपी से मांगी रिपोर्ट

राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर निवासी एक महिला ने दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर उसके और परिवार के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने और झूठे साक्ष्य तैयार कर चार्जशीट दाखिल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को 18 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कृष्णानगर के अंबेडकरनगर निवासी कमला देवी ने आयोग में शिकायत की है कि उनका परिवार लंबे समय से पुश्तैनी मकान में रह रहा है। आरोप है कि वर्ष 2015 में कृष्णानगर थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मी राकेश कुमार सिंह ने उनके मकान का विक्रय अनुबंध करा लिया था। इसके बाद 28 फरवरी 2019 को मकान की रजिस्ट्री भी करा ली। महिला का कहना है कि मकान में उनका परिवार ही रह रहा था। मकान को लेकर विवाद के बाद राकेश कुमार सिंह ने 12 मई 2022 को उनके और परिवार के खिलाफ कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चोरी, मारपीट और धमकी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। महिला का आरोप है कि मामले के तत्कालीन जांच अधिकारी दरोगा अजीत पांडेय ने गलत साक्ष्य तैयार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। महिला ने आयोग से शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मानवाधिकार आयोग पहले भी पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दे चुका है। आयोग के सदस्य ब्रज भूषण ने आदेश में कहा कि 22 अक्तूबर को दिए गए आदेश के अनुपालन में पुलिस की ओर से जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। हालांकि, आयोग ने मामले में कुछ और जानकारी मांगी है। आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #HumanRightsCommission #FakeFir #FalseChargesheet #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 08:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: मकान कब्जाने को दरोगा ने रची झूठी एफआईआर की साजिश! मानवाधिकार आयोग ने कसा शिकंजा; सीपी से मांगी रिपोर्ट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #HumanRightsCommission #FakeFir #FalseChargesheet #VaranasiLiveNews