Damoh: तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता रहा वाहन; चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

दमोह जिले के सिंग्रामपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुबरा-सिहोरा रोड स्थित कुसमी मनगढ़ पुल के पास तेंदूपत्ता से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक तेंदूपत्ता सहित जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। चलते ट्रक से उठीं आग की लपटें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक उसमें से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में बड़ी मात्रा में सूखा तेंदूपत्ता भरा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। रात के अंधेरे में दूर-दूर तक आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान आग लगते ही ट्रक चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। यदि थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना राहगीर रंजीत यादव ने दी, जो उसी समय वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि दूर से ही ट्रक आग के गोले की तरह जलता दिखाई दे रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन तेंदूपत्ता अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पढ़ें:शिवपुरी में पुरानी दुश्मनी बनी हमले की वजह, महिला को पीटा; आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस लाखों के नुकसान की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। आगजनी में ट्रक और उसमें भरा पूरा माल जल जाने से लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। कुछ देर बाधित रहा आवागमन भीषण आग के कारण गुबरा-सिहोरा रोड पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

#CityStates #Crime #Damoh #MadhyaPradesh #DamohNews #DamohViralNews #DamohHindiNews #DamohLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Damoh: तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता रहा वाहन; चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान #CityStates #Crime #Damoh #MadhyaPradesh #DamohNews #DamohViralNews #DamohHindiNews #DamohLatestNews #VaranasiLiveNews