मेरा हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ , डेजी शाह का साउथ फिल्ममेकर को लेकर बड़ा खुलासा; कहा- कास्टिंग के नाम पर…
सलमान खान के साथ अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में डेजी शाह ने इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने याद किया कि जब वह एक संभावित कास्टिंग अवसर के लिए दक्षिण के एक फिल्म निर्माता से मिलने गई थीं; लेकिन वह मुलाकात उनके लिए एक असहज अनुभव में बदल गई। वो हमसे अकेले में मिला था फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए डेजी शाह ने अपने साथ हुए एक घटनाक्रम के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि दक्षिण के एक फिल्म निर्माता ने मुझे गलत तरीके से छुआ। वह कास्टिंग के लिए मुंबई आए थे। हम 6-7 लड़कियां उनसे मिलने गई थीं। वह हममें से हर एक से अलग-अलग मिल रहे थे। लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया क्योंकि वह मेरा हाथ पकड़े हुए थे। मुझे हमेशा से ही लोगों के छूने से डर लगता रहा है। मैं मसाज इसलिए नहीं करवाती क्योंकि मुझे छूना पसंद नहीं है, चाहे कोई महिला ही क्यों न छुए। किसी पुरुष का छूना तो बिल्कुल अलग बात है। बस इसी बात ने मुझे असहज कर दिया। मैंने उनसे कहा, मैं आपसे कॉन्टैक्ट करूंगी, लेकिन मैंने उन्हें कभी जवाब नहीं दिया।
#Bollywood #International #National #DaisyShah #DaisyShahHorribleIncident #DaisyShahMovies #DaisyShahHarassment #DaisyShahOnSouthFilmmaker #DaisyShahOnSalmanKhan #DaisyShahCastingCouch #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 18:55 IST
मेरा हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ , डेजी शाह का साउथ फिल्ममेकर को लेकर बड़ा खुलासा; कहा- कास्टिंग के नाम पर… #Bollywood #International #National #DaisyShah #DaisyShahHorribleIncident #DaisyShahMovies #DaisyShahHarassment #DaisyShahOnSouthFilmmaker #DaisyShahOnSalmanKhan #DaisyShahCastingCouch #VaranasiLiveNews
