डीए की किस्त का जल्द किया जाए भुगतान : संघ

चंबा। हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक वीरवार को लक्ष्मण क्लब में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। बैठक में सोभिया राम, सुबोध प्रकाश, सुभाष यादव, बलदेव राज, कर्म सिंह, देवी प्रसाद, मुश्ताक, पुष्प राज, राकेश सिंह, देवी प्रसाद और पारस सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि संघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में 11 मई को होने जा रही है। इसमें पेंशनरों के मुद्दों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेंशनर कई बार अपनी वित्तीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं लेकिन, मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी देनदारियों का जल्द भुगतान करने के साथ मेडिकल बिलों का भी भुगतान किया जाए। मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को अपनी बीमारी के दौरान पैसा खर्च करने में मुश्किल हो रही है। बेदी ने कहा कि 2014-15 में सेवानिवृत्त कर्मियों का एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त करे। 13 प्रतिशत डीए की किस्त देय है, उसे भी जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त दे रही है जबकि, राज्य सरकार अभी 45 प्रतिशत पर ही अटकी हुई है। कर्मचारियों और पेंशनरों की 15 प्रतिशत की किस्त अभी देय है। सरकार उसे भी जल्द देने की घोषणा करे।

#DAInstallmentShouldBePaidSoon:Sangh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 17:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डीए की किस्त का जल्द किया जाए भुगतान : संघ #DAInstallmentShouldBePaidSoon:Sangh #VaranasiLiveNews