Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर

यमुनानगर। जगाधरी के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अरनौली निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार ने बताया कि वह पांच जुलाई की शाम मजदूरी से साइकिल पर घर लौट रहा था। हरनौली के पास दो कैंची प्लाईवुड फैक्टरी के निकट पीछे से आई बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी टांग, फेफड़ों और कमर में गंभीर चोटें आईं। पहले उसे जगाधरी और फिर यमुनानगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद

#CyclistSeriouslyInjuredInBikeCollision #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर #CyclistSeriouslyInjuredInBikeCollision #VaranasiLiveNews