सपरिवार आमंत्रित हैं: मेसेज खोलते ही खाता साफ, एपीके फाइल बनाकर डिजिटल कार्ड भेज रहे साइबर ठग

साइबर ठग डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। मशहूर शायर नवाज देवबंदी की बेटी की शादी का कार्ड भेजकर सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को ठगने की कोशिश की। इसके अलावा शहर में कई लोगों को शादी का डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर ठगा गया है। साइबर थाने और साइबर सेल में मामले पहुंचे हैं। दरअसल साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप पर शादी का डिजिटल कार्ड भेजा जा रहा है। संदेश में लिखा होता है कि आप सपरिवार आमंत्रित हैं। कार्ड देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने या फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। कई मामलों में यह सामान्य पीडीएफ कार्ड नहीं, बल्कि एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल होती है। इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल में खतरनाक एप सक्रिय हो जाता है। यह एप मोबाइल में मौजूद संदेशों, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश करता है। कुछ मामलों में ठग मोबाइल को दूर बैठकर नियंत्रित करने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर खाते से रकम निकाल ली जाती है।

#CityStates #Crime #Moradabad #UttarPradesh #CyberCrime #CyberFraud #WhatsappScam #DigitalCardScam #ApkFraud #OnlineScam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सपरिवार आमंत्रित हैं: मेसेज खोलते ही खाता साफ, एपीके फाइल बनाकर डिजिटल कार्ड भेज रहे साइबर ठग #CityStates #Crime #Moradabad #UttarPradesh #CyberCrime #CyberFraud #WhatsappScam #DigitalCardScam #ApkFraud #OnlineScam #VaranasiLiveNews