Noida News: पांडव निर्जला एकादशी पर इस्कॉन में उमड़ी भीड़

नोएडा (संवाद)। इस्कॉन नोएडा में शुक्रवार को पांडव निर्जला एकादशी मनाई गई। सुबह 4:30 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे लगे। भगवान का शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह 5:30 बजे अखंड जप का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर तुलसी महारानी के समक्ष हरे कृष्ण महामंत्र का जप किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन और जप चलता रहा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि एकादशी पर्व का समापन शनिवार को होगा। इस्कॉन की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शीतल शरबत प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे।

#CrowdsThrongISKCONOnPandavaNirjalaEkadashi. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पांडव निर्जला एकादशी पर इस्कॉन में उमड़ी भीड़ #CrowdsThrongISKCONOnPandavaNirjalaEkadashi. #VaranasiLiveNews