Raipur: राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी भीड़, शेफ आकांक्षा रॉय के बनाए आम के व्यंजनों ने मन मोह लिया
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव के दूसरे दिन आम प्रेमियों का उत्साह चरम पर नजर आया। महोत्सव परिसर आमों की खुशबू और स्वाद से सराबोर रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग विभिन्न राज्यों से लाई गई आम की दुर्लभ, उन्नत और लोकप्रिय किस्मों को देखने और खरीदने पहुंचे। महोत्सव में लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों पर आगंतुकों ने आम की विभिन्न प्रजातियों के स्वाद, रंग, आकार और उत्पादन संबंधी विशेषताओं की जानकारी ली। वहीं विक्रय केंद्रों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। अल्फांसो, केसर, दशहरी, फजली और अरुणिमा जैसी किस्मों के आमों की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा रॉय ने आम से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी प्रस्तुत की। उनके द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों ने दर्शकों का विशेष आकर्षित किया। आम आधारित व्यंजनों को लेकर आयोजित प्रदर्शन और लाइव डेमो में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्र में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, उन्नत किस्मों के चयन, पौध रोपण, पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उत्पादन लागत कम करने और बेहतर गुणवत्ता के साथ अधिक लाभ अर्जित करने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आम से तैयार विभिन्न नवाचारी व्यंजन प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के बाद शंपा यादव को प्रथम, अंशिका नायक को द्वितीय और सान्वी नायडू को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
#CityStates #Chhattisgarh #Raipur #NationalMangoFestival #RaipurMangoFestival #IndiraGandhiAgriculturalUniversity #MangoExhibition #MangoVarieties #AlphonsoMango #KesarMango #DussehriMango #AkankshaRoy #MangoRecipe #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:22 IST
Raipur: राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी भीड़, शेफ आकांक्षा रॉय के बनाए आम के व्यंजनों ने मन मोह लिया #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #NationalMangoFestival #RaipurMangoFestival #IndiraGandhiAgriculturalUniversity #MangoExhibition #MangoVarieties #AlphonsoMango #KesarMango #DussehriMango #AkankshaRoy #MangoRecipe #VaranasiLiveNews
